» कमिश्नर का संदेश

नववर्ष के शुभ अवसर पर आयुक्त, के.वि.सं. की ओर से दो शब्द
Commissioner

केन्द्रीय विधालय संगठन ने 48 वर्षों की एक दीर्घकालीन एवं चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी कर ली है। इस संगठन की स्थापना के पीछे उददेश्य यह था कि केन्द्रीय सरकार के स्थानान्तरणीय कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा के समान पाठयक्रम द्वारा गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना।
संगठन ने वर्ष-दर-वर्ष अपने कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति की है और वर्तमान में यह अग्रणी संस्थाओं में प्रमुख है जिसका हम सबको गर्व है।

पिछले वर्ष के दौरान हमने शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रगति की है। बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार का नियम केन्द्रीय विधालय संगठन में पहले ही लागू किया जा चुका है।

केन्द्रीय विधालय संगठन के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके व्यवसाय में निपुणता लाने के उददेश्य से गुणवत्तापरक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पाँच शिक्षा एवं प्रशिक्षण के आंचलिक संस्थानों में अपेक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जा चुकी है।

सूचना और संचार प्रशिक्षण (आर्इ.सी.टी.) द्वारा शिक्षा में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। इस परिवर्तित समय के साथ-साथ केन्द्रीय विधालय संगठन शिक्षा में सूचना और संचार प्रशिक्षण को समिमलित करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इस उददेश्य को पूरा करने के लिए हमने विधालयों में सुसजिजत कम्प्यूटर लैब एवं संसाधन-कक्ष उपलब्ध करवाये हैं। अत: अब इस नवीन प्रौधोगिकी को कक्षाओं में प्रयुक्त किये जाने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त हमने र्इ-कक्षा-कक्ष की स्थापना करने के लिए देश भर में 50 विधालयों की पहचान कर ली है। इन सबके अतिरिक्त संगठन र्इ-कन्टेन्ट की भी व्यवस्था कर रहा है। अत: अब समय आ गया है कि हम शिक्षा में बदलते हुए परिवेश के अनुसार अधतन तकनीकों का समावेश करें।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केवल बच्चों को गुणवत्ता परक और आधुनिक शिक्षा प्रदत करता है अपितु उनके जीवन कोशल को विकसित नववर्ष 2012 के अवसर पर मैं, केन्द्रीय विधालय संगठन के सभी अधिकारियों, प्राचार्यों, कर्मचारियों और बच्चों को हार्दिक बधार्इ देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे अपने सतत प्रयासों द्वारा संगठन को और भी अधिक शिखरों तक पहुँचाने में निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।
जब वर्ष 2012 की पूर्व संध्या पर घड़ी में बारह बजे होंगें तो जाने वाले वर्ष को अलविदा कर हम नये वर्ष में और अधिक जोश, कृतज्ञता, सम्मान के साथ प्रवेेश करें। मैं इस अवसर पर आप सभी की शैक्षिक और व्यवसायिक महत्वाकाक्षाओं को पूरा होने की कामना करता हूँ। यह बीत रहा वर्ष हमारे लिए शुभ और प्रगति का रहा और हम ये आशा करते हैं कि नववर्ष भी सभी के लिए और अधिक श्रेष्ठ होगा।

मैं, केन्द्रीय विधालय संगठन की टीम द्वारा की जा रही प्रगति और उनके निरन्तर उत्साह की भी âदय से सराहना करते हुए एक बार पुन: आपके द्वारा वर्ष 2011 के दौरान दिए गए सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद करता हूँ तथा नववर्ष 2012 में संगठन परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विधार्थिंयों के अच्छे स्वास्थ्य और अधिक सफलता की कामना करता हूँ।

सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

अविनाश दीक्षित
आयुक्त

 

 

 

 

 

 
 
 
Copyright© 2009 Kendriya Vidyalaya CRPF